{"_id":"5b5cc74f4f1c1b6f548b72f5","slug":"191532806991-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में छाया अंधेरा
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। बुरावली में प्रथमा बैंक के पास रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। जिससे आधे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं जा सका है।
शनिवार को बुरावली में ट्रांसफार्मर फुंके हुए तीन दिन बीत गए। इसके बाद भी बिजली विभाग ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बिजली घर जाकर जेई से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई थी। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया। उधर बारिश होने के कारण रातों में घना अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मोमबत्ती जला कर रात गुजारनी पड़ रही है। छात्रों को भी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग लोगों ने उठाई। मांग करने वालों में देवराज, सचिन, नसीम, लाला, रामोतार, रिजवान, बालकराम, राशिद, छोटन आदि शामिल रहे।