फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वितीय संकटों के चलते बंद हुई नजीबाबाद की कत्था फैक्ट्री

वितीय संकटों के चलते बंद हुई नजीबाबाद की कत्था फैक्ट्री

Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
वितीय संकटों के चलते बंद हुई नजीबाबाद की कत्था फैक्ट्री
सीकेआई गेट पर कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। वित्तीय संकटों के चलते चंद्रा कत्था इंडस्ट्रीज बंद होने से फैक्ट्री के कर्मचारी धरने पर हैं। दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने सीकेआई के मुख्य गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया।
कत्था उद्योग में पांच दशक से नामचीन रही चंद्रा कत्था इंडस्ट्रीज में कत्था उत्पादन पूूर्णत: बंद है। 15 जुलाई को फैक्ट्री स्वामी/एमडी ने आर्थिक संकटों के चलते फैक्ट्री को बंद कर दिया। इसके बाद से फैक्ट्री के 107 कर्मचारी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रबंधतंत्र से 84 महीने का वेतन देने सहित कई मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजेंद्र सिंह, राजकुमार, बलराज, तेजपाल, धनेश, संजीव, सचिन, प्रदीप और रोशन ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर, सीकेआई के एमडी राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों को फैक्ट्री नियमों के अनुसार समस्त देयों का भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीकेआई में जो भी कर्मचारी एक वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं उन्हें प्रति वर्ष 15 दिन अतिरिक्त लाभ श्रेणी में भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed