{"_id":"597792a54f1c1b2e718b4803","slug":"191501008549-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आजादी के तरानों के बीच जलाई जाएगी स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आजादी के तरानों के बीच जलाई जाएगी स्वच्छता की अलख
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के तरानों के बीच जगेगी स्वच्छता की अलख
बिजनौर।
गांवों में इस बार स्वतंत्रता दिवस खास अंदाज में मनाया जाएगा। एक पखवाड़े में गांवों में आजादी के तरानों के बीच स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा।
एक से 15 अगस्त तक गांवों में स्कूल व पंचायत घरों में गोष्ठी होंगी। गांववालों को देश के महान सपूतों, सेना के शौर्य की कहानियां सुनाई जाएंगी। साथ ही गांवों को स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाएगा। पहले से ही हरे-भरे माहौल में रह रहे ग्रामीणों को पर्यावरण की रक्षा करने व खेतों में पौधरोपण करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षक से लेकर सेेक्रेटरी, विद्यार्थी व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के पर्व से गांवों को सीधे जोड़ा जाएगा।