{"_id":"595fd8bd4f1c1b61268b465a","slug":"191499453629-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को विकास के एजेंडे पर करना होगा काम:लोकेंद्र चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को विकास के एजेंडे पर करना होगा काम:लोकेंद्र चौहान
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के हित के लिए चलाएंगे कलम और लठ : लोकेंद्र
बिजनौर।
नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान ने एसीएमओ डॉ. रोहताश सिंह पर एएनएम से स्थानांतरण के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने के आरोप का मामला विधानसभा में उठाने की घोषणा की है। उनका कहना है कि अधिकारी जनता और कार्यकर्ताओं की अनदेखी करेंगे तो कलम और लठ दोनों चलाए जाएंगे।
नूरपुर क्षेत्र की एक एएनएम ने स्थानांतरण के लिए एसीएमओ डॉ. रोहताश सिंह पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक लोकेंद्र चौहान ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय जाकर हंगामा किया था। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने एएनएम का ट्रांसफर कर दिया था। विधायक लोकेंद्र चौहान का कहना है कि अधिकारी अब भी सपा सरकार की मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें कार्यशैली सुधारनी होगी। जनता व कार्यकर्ताओं की न सुनने वालों को वे जिले में नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी जनता या कार्यकर्ताओं की समस्या नहीं सुन रहा है तो इसकी शिकायत उनसे की जाए।