{"_id":"5ac7c0904f1c1bec618b5e4a","slug":"181523040400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामठेरा के विद्या मंदिर को मान्यता आठवीं कक्षा तक की, प्रवेश 12 वीं तक , नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामठेरा के विद्या मंदिर को मान्यता आठवीं कक्षा तक की, प्रवेश 12 वीं तक , नोटिस जारी
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता आठवीं की, पढ़ाई 12वीं तक
धामपुर। सरकार के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कई निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव रामठेरा का श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर की मान्यता को लेकर भारी गड़बड़ मिली। बीईओ डीएल राणा ने बताया कि स्कूल की सरकार से मान्यता केवल कक्षा आठ तक की है। लेकिन स्कूूल में कक्षाएं 12 वीं तक की चल रही हैं। स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे सभी विद्यालयों की मान्यता को रद्द किया जाए। जो सरकार की आंखों में धूल झोंककर निर्धारित मान्यता से ऊपर की कक्षाओं को चला रहे हैं। रामठेरा विद्या मंदिर को आठवीं कक्षा तक की मान्यता है। निरीक्षण के दौरान स्कूल के बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया गया कि वह कक्षा नौ, कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं। स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के न मिलने की वजह से मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं हो सके हैं। फिलहाल स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। यदि मान्यता के संबंध में स्कूल की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो डीआईओएस को अवगत करा दिया जाएगा।