{"_id":"5a74a0474f1c1bcb268b7be1","slug":"181517592647-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी संघों की चुनाव प्रक्रिया तीन फरवरी से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी संघों की चुनाव प्रक्रिया तीन फरवरी से शुरू
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी संघों की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू
बिजनौर। चुनाव आयोग के निर्देश पर सहकारी संघ की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पहले दिन अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। चुनाव में 25000 से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। संस्थाओं को भेजे जाने वाले डेलीगेशन में केवल एससी का आरक्षण है। शुक्रवार को सहकारी संघों के चुनाव की जानकारी लेने के लिए सहायक निबंधक कार्यालय पर भीड़ लगी रही।
सहकारी समितियों के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के सहकारी संघों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया तीन फरवरी शनिवार से शुरू हो जाएगी। तीन फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा। पांच फरवरी सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति सुबह 10 बजे से 12 बजे तक की जा सकेंगी। जिले में 24 सहकारी संघ हैं। पेक्स के डेलीगेट तथा व्यक्तिगत सदस्य सहकारी संघ के चुनाव में वोटर होते हैं।
कुल 264 संचालक चुने जाएंगे
सहकारी संघ के जिला चुनाव प्रभारी के अनुसार प्रत्येक संघ में 11 संचालक चुने जाने हैं। इस प्रकार कुल 264 संचालक चुने जाएंगे। इन 11 संचालकों में से संघ का सभापति, उपसभापति चुना जाना है। सभापति व उपसभापति के चुनाव में 11 संचालकों में से ही कोई संचालक दावेदार हो सकता है।
विज्ञापन
आरक्षण केवल एससी का
जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार सहकारी संघ से जाने वाले डेलीगेशन में केवल एससी के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। महिला बीसी व सामान्य के लिए कोई आरक्षण नहीं है। सहकारी बैंक को चुने जाने वाले चार डेलीगेट में, क्रय विक्रय समिति के डेलीगेशन, जिला सहकारी संघ के डेलीगेशन में चार सदस्यों में एक एससी होना अनिवार्य है।
सभापति का चुनाव 17 फरवरी को
सहकारी संघ के सभापति व उपसभापति तथा संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 17 फरवरी को हैं। उसी दिन अनंतिम मतदाता सूची, आपत्ति, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, नामांकन, मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना करने परिणाम का एलान होगा।
प्रबंध कमेटी सदस्यों का निर्वाचन
अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन तीन फरवरी
सूची पर आपत्ति पांच फरवरी
आपत्तियों का निस्तारण छह फरवरी
अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन सात फरवरी
नामांकन आठ फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी
नाम वापसी 10 फरवरी
मतदान 16 फरवरी
मतगणना 16 फरवरी
नामांकन का समय सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक तथा मतदान सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक है।
जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर होगा चुनाव
डीएम ने निर्वाचन के लिए कार्यक्रम किया घोषित
बिजनौर।
जिला अधिकारी अटल कुमार राय ने जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।
बताया कि जिले में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। 12 फरवरी को प्रात: 10 बजे से चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 13 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच कर 15 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 फरवरी को तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 22 फरवरी को प्रात: सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। 24 फरवरी को मतगणना सवेरे आठ बजे से होगी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर चुनाव के लिए संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न होने वाले रिक्त पदों पर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चुनाव कराने के आदेश किए हैं।
एक मुश्त समाधान योजना का लें लाभ
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित योजना के तहत एक मुश्त समाधान योजना के तहत लिए ऋण का ब्याज माफ किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंप सेट योजना, वाहन, लघु ऋण, सिलाई मशीन योजना, रिक्शा, महिला समृद्धि आदि के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को ऋण वितरित किए गए थे। विकास निगम द्वारा नवीन एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। जिसमें ऋण चुकता अवधि का साधारण ब्याज लिया जाएगा तथा शेष अवधि का चक्रवृद्धि ब्याज, दंड ब्याज माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लाभार्थी अपने ऋण की बकाया चुकता हेतु जिला प्रबंधक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।