{"_id":"5a243f6e4f1c1bbd208b4832","slug":"181512324974-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरम्पुरी में आयोजित हुई एकदिनी मजलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरम्पुरी में आयोजित हुई एकदिनी मजलिस
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम इंसानियत का धर्म है न की दहशतगर्दी का
नजीबाबाद । जोगीरम्पुरी में एकदिनी मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए मौलाना शमशाद अहमद ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है न कि दहशतगर्दी का।
रविवार को आयोजित मजलिस से पहले ककरौली मुजफ्फरनगर से आए असगर अली ने मरसियाख्वानी की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शमशाद अहमद ने कहा कि जो नबी रहमत लेकर आया है, वो कभी किसी को जहमत नहीं देता। इस्लाम के मायने सलामती है। जिसकी जबान, सोच और हाथ से दूसरे लोग सलामत रहे। इस्लामी उसूलों को तोड़कर कत्ल, दहशतगर्दी, बेगुनाहों का खून बहाना इस्लाम नहीं। इस्लाम इंसानियत, शराफत, मोहब्बत, भाईचारे का नाम है। इस्लाम किसी दूसरे धर्म को मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नाम नहीं है। मजलिस में हैदर किरतपुरी, शौबी नौगांवी ने कलाम पेश किए। इस मौके पर परवेज हैदर, फिरदौस रजा, आरिफ हुसैन, शमीम रजा, फिरोज हैदर, मौजिज अब्बास, नसीम अब्बास, मंजर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।