{"_id":"59a70d8a4f1c1b54738b481c","slug":"181504120202-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरम्पुरी में चार दिन से गहराया है बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरम्पुरी में चार दिन से गहराया है बिजली संकट
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से बैल की मौत, किसान बाल-बाल बचा
भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर) । करंट की चपेट में आने से एक बैल मर गया। पशुपालक और आसपास खेल रहे बच्चे करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। उधर, गांव जोगीरम्पुरी में फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से दर्जनों परिवार विद्युत संकट झेल रहे हैं।
भागूवाला के मुजाहिदा पट्टी निवासी मो. याकूब बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घेर से बैल को नजदीक ही हैंडपंप पर पानी पिलाने ले जा रहा था। बैल पशुशाला के नजदीक ही विद्युत खंभे की स्टेक के संपर्क में आ गया। उस समय स्टेक में करंट फैला था। करंट की चपेट में आने से बैल मर गया। बैल को बचाने के प्रयास में मो. याकूब को भी करंट लगा। संयोग से वह बाल-बाल बच गया। उधर, घटना के समय आसपास मौजूद बच्चे भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बताया कि एक विद्युत केबिल कटा हुआ था। उसके खंभे की स्टेक के संपर्क में आने से करंट फैला था। उधर, गांव जोगीरम्पुरी में 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका है। बिजली न होने से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, प्राथमिक विद्यालय, चार आटा चक्की, कई प्रतिष्ठानों और दर्जनों घरों की बिजली गुल है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं मुजम्मिल, पप्पू सिंह, सुंदर प्रजापति, नासिर अली, जाहिद, मंगत सिंह, दयाराम ने चार दिन में ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर रोष जताया। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कर बदलने की मांग की।