फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अफजलगढ़ , धामपुर में छठवें दिन भी स्कूलों में लटके रहे ताले, शिक्षण कार्य चौपट

अफजलगढ़ , धामपुर में छठवें दिन भी स्कूलों में लटके रहे ताले, शिक्षण कार्य चौपट

Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ , धामपुर में छठवें दिन भी स्कूलों में लटके रहे ताले, शिक्षण कार्य चौपट
धामपुर/अफजलगढ़।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के आंदोलन के चलते सोमवार को भी धामपुर और अफजलगढ़ ब्लाक के अधिकांश प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षण कार्य ठप रहा है। तालाबंदी होने से बीआरसी केंद्रों पर भी विभागीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित है।

धामपुर के शिक्षामित्र जयवीर सिंह, दिलावर सिंह, रनवीर सिंह, पुष्पेंद्र, करन सिंह, शबनम का कहना है कि उनके आंदोलन को प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अनुदेशक शिक्षक संघ का समर्थन प्राप्त होने से ब्लाक के अधिकांश स्कूल बंद है। जो स्कूल पहले खुल रहे थे उन्हें भी बंद करा दिया गया था। सोमवार को भी शिक्षामित्रों ने बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने से पहले बीआरसी केंद्र पर सरकार से समायोजन की बहाली करने को नया अध्यादेश लाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में चंद्र प्रताप, चांद कुमार, अमित कुमार, गोपाल सिंह, बलजीत सिंह, आदेश कुमारी, अर्चना, रविता, बबीता, पंकज कुमार, राजीव कुमार, सुलीन कुमार रहे। उधर, अफजलगढ़ ब्लाक में भी अधिकांश स्कूलों के बंद रहने से शिक्षण कार्य प्रभावित है। शिक्षामित्र नेता ऋषिपाल सिंह, पवन कुमार, सुनीता, सावित्री, सविता ने चेताया कि जब तक सरकार उनकी बहाली नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed