फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निर्माण मानक से न हुआ तो सीडीओ ने अपने सामने तुड़वा दीं शौचालय

निर्माण मानक से न हुआ तो सीडीओ ने अपने सामने तुड़वा दीं शौचालय

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
निर्माण मानक से न हुआ तो सीडीओ ने अपने सामने तुड़वा दीं शौचालय
निर्माण मानक के अनुसार न होने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दोबारा बनाने के दिए आदेश
फोटो
बिजनौर। सात दिन स्वच्छता के संग, खुले में शौच की घंटी बजाओ अभियान में जिले में बनाई जा रही शौचालयों के निर्माण पर प्रशासन की पूरी नजर है। सीडीओ ने एक गांव में शौचालय निर्माण मानक के अनुरूप नहीं देखा तो अपने सामने ही शौचालयों को ध्वस्त करा दिया।
ओडीएफ अभियान में बनाए जा रहे शौचालयों पर प्रशासनिक अधिकारी पूरी नजर रख रहे हैं। शौचालयों के निर्माण को देखने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को भी लगाया गया है। शुक्रवार को सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कई गांवों में जाकर शौचालय निर्माण देखा। गांव मुकरंदपुर में शौचालय मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा था। सीडीओ ने मामले में सख्ती दिखाते हुए अपने सामने ही खड़े होकर दोनों शौचालय तुड़वा दिए। उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खुले में शौच की तो होगी कार्रवाई, लगेगा जुर्माना
बिजनौर। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी ओडीएफ अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान में झालू नगर पंचायत प्रदेश में पहले व बिजनौर नगर पालिका दूसरे स्थान पर है। इसमें नागरिकों से खुले में शौच न करने व न ही किसी को करने देने की अपील की जा रही है। नगर पालिका को ओडीएफ घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार अगर कोई खुले में शौच करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खुले में शौच करने वालों पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। ईओ ने नागरिकों से खुले में शौच जाने के बजाए व्यक्तिगत, सार्वजनिक या सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed