फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Sun, 16 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बिजनौर। भाजपा की डीएवी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया गया। नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कमल संदेश पदयात्रा संपन्न हो गई है। जनता ने एक बार फिर से वोट देकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि चुनाव में हर पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में धीर सिंह, हरजिंदर कौर, डा. बीरबल सिंह, डा. नवनीत गर्ग, डा. तेजपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूरपुर में भाजपा की कमल संदेश यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुटने को कहा। पदयात्रा के विधानसभा प्रभारी सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत एवं संचालन जिला मंत्री नरेश भाटी ने किया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र शेखावत, आयुष चौहान, डॉ. विनीत देवरा, धर्मेंद्र जोशी, प्रेमपाल रवि, सुधीर चौहान, राजीव त्यागी, सतवीर चौहान, मुकेश कुमार, प्रमोहन सिंह, केसरी सिंह, नवनीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में कमल संदेश जनसंपर्क पदयात्रा का शनिवार को ग्राम लालवाला में समापन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पदयात्रा अभियान के जिला प्रमुख कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व स्थानीय नेताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। अरविंद गहलौत, रामअवतार शर्मा, विजय कुमार, गुरजीत सिंह, अनिल राणा, कुंवर शरद कुमार, मनोज चौहान, हेमपाल, प्रदीप शर्मा, अवनीश चौहान, अरविंद प्रजापति, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
हल्दौर में भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह व नहटौर विधायक ओमकुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पदयात्रा निकाली। नगरपालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी ने सभी का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में वोट व सपोर्ट की अपील की। अतुल मारवाड़ी, दर्पण रावल, मुकेंद्र त्यागी, दीपक चानू, ऋषभ रस्तोगी, अजय नंदन गुप्ता, संजीव सुदर्शन, विमोचन त्रिवेदी, अनिल चौहान, राजकुमार सिंह, नवीन, दीपक, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, यश चंद्रा, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
किरतपुर में अंतिम दिन सरस्वती शिशु मंदिर से पदयात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह, अवनीश चौहान, नवनिहाल, अजीत अग्रवाल, भूरे सिंह, रमेश रागी, गौरव पाराशर, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी कालरा, मोनिका कालरा, रश्मि गहलौत, डा. वीरेंद्र, मुकंदी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दयानंद शर्मा, डा. नरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, डा. भारत सिंह, अवनीश चौहान, ओमपाल सैनी, शिवपाल, अनूप वाल्मीकि, डा. शुऐब, सुहेल अहमद, अनिल जैन आदि शामिल रहे।


भाजपा नगर कार्यकारिणी की घोषणा
नगीना। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष रवि चौधरी की संस्तुति पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। गौरव राज वाल्मीकि, जितेंद्र राठी, मयंक अग्रवाल, पवन यादव, शिवम, सौरभ अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार, रेशु महामंत्री, राजकुमार सक्सेना, आदि राठौर, मनोज टंडन, लक्ष्मण सैनी, उदित शर्मा, मनोज सैनी को मंत्री, गौरव वाल्मीकि को कार्यालय प्रभारी, अगम मित्तल को मीडिया प्रभारी, मनुज कंसल को कोषाध्यक्ष, प्रिंस भटनागर, नरेश सैनी, सार्थक गुप्ता, ललित शर्मा, आरव शर्मा, आमिर जैदी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed