{"_id":"5ba67c37867a557f6b0b8c61","slug":"171537637431-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल आज
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल आज
बिजनौर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशाताब्दी के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार पुरुष एवं महिला वर्ग का जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से नेहरू स्टेडियम में होगा। मंडलीय ट्रायल 24 सितंबर को मुरादाबाद स्टेडियम में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। क्रीड़ा अधिकारी के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड आदि दस्तावेज तीन-तीन प्रतियों में लेकर उपस्थित हों।
एसपी से गुहार लगाई
बिजनौर। ग्राम रामपुर बकली निवासी बलवीर सिंह ने उसके मानसिक विकलांग पुत्र पर थाना पुलिस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की संस्तुति करने का आरोप लगाया। शनिवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच कराकर उसके पुत्र को पुलिस से छुड़वाने की मांग की है। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पुत्र सोनू उर्फ बौना पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बौना मानसिक रूप से विकलांग है। आरोप है कि थाना पुलिस इस व्यक्ति की शिकायत पर उसके पुत्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करना चाहती है। जो कि पूर्ण रूप से गलत है।