{"_id":"5b956b85867a557f5742d272","slug":"171536519045-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाशन डीलर व 13 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाशन डीलर व 13 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर और 13 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नहटौर। डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने एक राशन डीलर व 13 अन्य लोगों सहित 14 के खिलाफ खाद्यान्न में घोटाला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से कार्ड धारकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। एक ही आधार लगाकर जिन 13 कार्ड धारकों का अवैध रूप से राशन प्राप्त किया गया है। उन 13 कार्ड धारकों को भी आरोपी बनाया गया है। अधिकांश उन राशन कार्डों पर आधार लगाया गया है, जिन पर यूनिटों की संख्या अधिक है।
डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक आदित्य कुमार त्यागी ने नगर के राशन डीलर मोहम्मद शारिक व 13 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि राशन डीलर सहित 14 लोगों ने अनाधिकृत रूप से मिलकर एक आधार कार्ड की आईडी 13 राशन कार्डों पर लगाई गई। इन लोगों ने सरकार से अवैध रूप से खाद्यान्न प्राप्त किया। अधिकांश राशन कार्ड ऐसे हैं, जिनमें यूनिटों की संख्या अधिक है। शहनवाज, कैकुलवरा, सुमय्या, नदीम, नाजमा, रूबिना, बिलकीस खातून, फरजाना, बेबी, ताहिरा, मोबिना, सैयदा सहित 13 लोगों का राशन कार्डों पर एक ही आधार कार्ड लगाया गया है। जिन लोगों के राशन कार्डों पर आधार लगाया गया है। उनको भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, आईटी एक्ट व धोखाधड़ी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में राशन कार्ड धारकों को आरोपी बनाने पर कार्ड धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक जांच में राशन कार्ड धारकों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।