{"_id":"5b5cc45d4f1c1be94b8b7448","slug":"171532806237-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से मजदूर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से मजदूर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में मजदूर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त
किरतपुर। गांव दूधली निवासी महेंद्र सिंह मजदूरी करता है। वह चार बच्चों और पत्नी सहित कच्चे मकान में रहता है। पिछले करीब 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से महेंद्र सिंह के मकान की एक दीवार शनिवार दोपहर भरभराकर गिर गई। उस समय महेंद्र सिंह के चारों बच्चे मकान के अंदर ही थे। गनीमत रही कि कोई मलबे में नहीं दबा। मकान की दीवार में कई जगह दरार भी आ गई है। गांव वालों ने बताया कि गांव में अब भी कई कच्चे मकान हैं। इन घर वालों को किसी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। अब महेंद्र सिंह व उसके परिवार के सामने बारिश में रात गुजराने के लिए छत भी नहीं है। कुछ गांव वाले उसकी मदद को आगे आए हैं। महेंद्र सिंह ने किसी सरकारी योजना के अंतर्गत उसे व बाकी पात्रों को पक्का मकान बनाकर देने की मांग की है।