फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सावन की शिवरात्रि: शिवभक्तों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक, बम भोले-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

सावन की शिवरात्रि: शिवभक्तों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक, बम भोले-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 22 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि: शिवभक्तों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक, बम भोले-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमरोहा।
सावन माह की शिवरात्रि पर बम भोले-बम भोले के जयकारों से नगर और देहात क्षेत्र के मंदिर गूंज उठे। हर तरफ भक्तिमय माहौल नजर आया। शिवभक्तों ने जगह-जगह से लाई कांवड़ भोले बाबा पर चढ़ाई। शहर के वासुदेव तीर्थ पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का घंटों तक तांता लगा रहा। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। वहीं, महिला श्रद्घालुओं के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शुक्रवार की सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे थे। शिवभक्तों ने उपवास रखकर गंगाजल और दुग्ध आदि से महादेव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। शिवभक्तों ने रियासत वाले मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, गांव गजस्थल स्थित शिव मंदिर, बहलोलपुर और वारसपुर स्थित शिव मंदिरों पर जलाभिषेक कर बेल पत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर सुख-समृद्घि की प्रार्थना की। वहीं, बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। जैसे-जैसे दिन फैलता गया। वैसे-वैसे मंदिर पर भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। उधर, पुलिस प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। शांतिपूर्ण जलाभिषेक के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।


टीपी नगर और अतरासी तिराहे पर बार-बार लगा जाम
अमरोहा। सावन मास के तीसरे सोमवार को भी कांवड़िये महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। एक ओर जहां शिवरात्रि के चलते शिवालयों में कांवड़ियों और शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार की ओर से आने वाले कांवड़ियों के जत्थों से अतरासी तिराहे और टीपी नगर तिराहे पर कई बार जाम लगा। मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम की खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed