फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16257.42 lakh rupees outstanding payment on Bilai Sugar Mill

Bijnor News: बिलाई चीनी मिल पर 16257. 42 लाख रुपये बकाया भुगतान

Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
16257.42 lakh rupees outstanding payment on Bilai Sugar Mill
- बिजनौर पर 1417.48 व चांदपुर मिल पर 512.19 लाख रुपये बकाया
विज्ञापन


- आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों में चल रहा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। आगामी पेराई सत्र को लेकर चीनी मिलें अपना मरम्मत कार्य में जुटी हैं। वहीं किसान भी अच्छा गन्ना उत्पादन के लिए खेतों में मेहनत कर रहे हैं। गन्ना विभाग भी आगामी सीजन के लिए गन्ना सर्वे के उपरांत गांव गांव सट्टा, सर्वे प्रदर्शन कर रहा है। उधर जिले के बिलाई, वेव ग्रुप की चांदपुर, बिजनौर चीनी मिल गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य मूल्य भुगतान पूरा नहीं कर पाई हैं। बिलाई चीनी मिल पर 16257. 42 लाख, बिजनौर मिल पर 1417.48 लाख और चांदपुर चीनी मिल पर 512.19 लाख रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है।
गन्ना विभाग ने जनपद में पौधे गन्ना का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया। जिले में गन्ना क्षेत्रफल करीब दो लाख 63 हजार है। इन गन्ना क्षेत्रफल की पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिल संचालित है। गत पेराई सत्र में प्रसिद्ध गन्ना प्रजाति 0238 बीमार होने से कम हुई। अफसरों के अनुसार सर्वे में पाया कि किसानों ने रोग ग्रस्त उक्त प्रजाति का 70 प्रतिशत बदलाव कर दिया। इस प्रजाति के जगह किसानों ने अन्य उन्नत गन्ना प्रजाति की बुवाई की। किसानों ने पेड़ी में भी करीब 10 प्रतिशत 0238 प्रजाति ज्यादा रोग ग्रस्त होने से खेतों में फसल चक्र अपनाते हुए अन्य फसल ली।
विज्ञापन


-गांवों में चल रहा गन्ना व सर्वे सट्टा प्रदर्शन
बिजनौर। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों को गन्ना सर्वे एवं गन्ना सट्टा दिखा रहे हैं। सर्वे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े किसानों को दिखा रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे के उपरांत अब जनपद में गन्ना विभाग किसान के द्वार अभियान 20 जुलाई से शुरू हो गया। सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 30 अगस्त 2025 तक चलेगा। इसके गन्ना विभाग एवं चीनी मिल की संयुक्त 415 टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

-जल्द कराया जाएगा बकाया भुगतान
चीनी मिलों से बकाया भुगतान कराने को लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जल्द बकाया भुगतान कराया जाएगा। आगामी पेराई सत्र समय पर शुरू कराने के लिए गन्ना विभाग व चीनी मिलों का कार्य चल रहा है। -पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed