फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनपद में लगाए जाएंगे 17

जनपद में लगाए जाएंगे 17

Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जनपद में लगाए जाएंगे 17
जनपद में लगाए जाएंगे 178 सोलर पंप
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों के लिए सोलर पंप योजना के पंजीकरण की साइट बंद होने के कारण किसानों को पंजीकरण में असुविधा हो रही है। किसानों ने पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की है।

सरकार द्वारा किसानों को प्राइवेट नलकूप संचालन के लिए 70 और 50 प्रतिशत छूट पर सोलर पंप लगाने की योजना दी है। जनपद में 178 सोलर पंप किसानों को दिए जाने हैं। सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को ऑन लाइन पंजीकरण कराना था। पंजीकरण कराने की सात मार्च अंतिम तिथि होने तथा साइट बंद होने से किसानों में रोष है। क्षेत्रीय किसानों राम सिंह, जफर जैदी, मुस्तकीम, कलवा सिंह, चौधरी शमशेर सहित अनेक किसानों ने सोलर पंप योजना के लिए तिथि बढ़ाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सोलर पंप के लिए पंजीकरण कराने की तिथि 25 फरवरी से बढ़ाकर सात मार्च की गई थी। इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के कार्य के चलते सोलर पंप योजना की साइट नहीं खोली गई। उप संभागीय कृषि प्रसार विभाग के वस्तु विषय विशेषज्ञ बिजनौर सचिन कुमार और एसएमएस प्रभारी नजीबाबाद रामकिशन ने बताया कि बिजनौर और नजीबाबाद में क्रमश: 50 और 10 किसानों ने पूर्व में सोलर पंप के लिए पंजीकरण कराए थे। नजीबाबाद में तीन हार्स पावर के एसी सोलर पंप के लिए सात और दो एचपी एसी सोलर पंप के लिए तीन किसानों ने अभी तक पंजीकरण कराए हैं। सोलर पंप लगाने के लिए लखनऊ, हैदराबाद, नई दिल्ली, गुजरात और मुंबई की कंपनियों को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed