फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राज्यपाल से गोल्ड मेडल प्राप्त कर मान्या मितल ने नगर व जिले का नाम रोशन किया

राज्यपाल से गोल्ड मेडल प्राप्त कर मान्या मितल ने नगर व जिले का नाम रोशन किया

Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल से गोल्ड मेडल प्राप्त कर मान्या मितल ने नगर व जिले का नाम रोशन किया
मान्या को दिया राज्यपाल से गोल्ड मेडल
विज्ञापन

चांदपुर। यूपी स्टेट रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में द हेजलमून स्कूल चांदपुर की मान्या मित्तल ने .22 रायफल में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद व नगर का नाम रोशन किया। मान्या को यह सम्मान राज्यपाल रामनाईक के हाथों प्राप्त हुआ। नगर निगम शूटिंग रेंज लखनऊ में 23 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित 41 वीं यूपी स्टेट रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में द हेजलमून के बच्चों ने पूरे दमखम के साथ अपने हुनर का परिचय दिया। चैंपियनशिप में शूटर्स के कोच आकाश कुमार के मार्गदर्शन में दस मीटर एयर रायफल में मान्या मित्तल, प्रियांशू कुमार, अंश डबास, देववंश चौधरी और आदित्य यादव ने नार्थ जोन के लिए क्वालीफाई किया। इसमें मान्या मित्तल ने रजत तथा प्रियांशु कुमार ने इंटरनेशनल वर्ग के अंतर्गत सीनियर तथा यूथ दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। .22 बोर रायफल में मान्या मित्तल और स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने नार्थ जोन प्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। इसमें मान्या मित्तल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने मान्या मित्तल को सम्मानित किया। मान्या को मिले इस सम्मान से नगर का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed