{"_id":"5c324414bdec22048c55103d","slug":"161546798100-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.30 करोड़ की लागत से बन रही गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.30 करोड़ की लागत से बन रही गोशाला
विज्ञापन
2.30 करोड़ की लागत से बन रही गोशाला
जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन गोशाला जनवरी 2019 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। एसडीएम ने गोशाला का निरीक्षण कर शेष कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पंचायत जलालाबाद में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर लगभग दो बीघा जमीन में बनाई जा रही गोशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने रविवार को गोशाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला का फर्श, प्लास्टर, प्रकाश व्यवस्था का कार्य शेष मिला। एसडीएम ने निर्माण इकाई को तत्काल गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने के निर्देश दिए। गोशाला में लगभग 100 पशुओं का टिनशेड, भूसा रखने के गोदाम, कर्मचारी के रहने का कक्ष सहित पशुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था है। एसडीएम ने निर्माण इकाई को जनवरी 2019 के अंत तक गोशाला निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेई मूलचंद, मोहम्मद नईम, सादिक बेग और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।