{"_id":"5bb26907867a557ec97f2c68","slug":"161538418951-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यकरण का लिया निर्णय
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का निर्णय
किरतपुर। दलित समाज की पंचायत में मुख्य बाजार में स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा के खर्च का ब्योरा तलब कर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया। मोहल्ला वलीपुरा स्थित हरिजन धर्मशाला में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदेव सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. राधेश्याम सिंह के संचालन में हुई। इस पंचायत में मुहल्ला आंबेडकर नगर निवासी पूर्व पालिका सदस्य अखिलेश कुमार को बिरादरी का अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सतीश तेलवाले संरक्षक, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर यशपाल सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. राधेश्याम सिंह सचिव तथा मायाराम सह सचिव नियुक्त किए गए। बैठक में कहा गया कि कुछ लोग आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना में हुए खर्च का हिसाब नहीं दे रहे है। जिससे आंबेडकर अनुयाईयों में रोष है।
चार सदस्यों ने किया निर्विरोध नामांकन
किरतपुर। हिंदू इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव हेतु सोमवार को हुए नामांकन में सभी चार पदाधिकारी पदों के लिए एक एक उंमीदवार द्वारा ही नामजदगी कराए जाने से इन पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य मुस्लिम इंटर कालेज डॉ. मुहम्मद अरशद मलिक के सामने प्रबंधक पद के लिए विजय कुमार गोयल, उप प्रबधंक पद के लिए पत्रकार प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। सात सदस्यों के लिए रविंद्र पाराशर, अरविंद वर्मा, विवेक जैमिनी, सुभाष चंद्र शर्मा, अरविंद राणा, ओमपाल सिंह, शिव कुमार व डॉ. नरेंद्र राजपूत ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र उपप्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बिजनौर की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया संपूर्ण हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमराज आर्य भी इस दौरान उपस्थित रहे।
बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
किरतपुर। मोहल्ला वलीपुरा स्थित रविदास धर्मशाला में हुई दलित समाज की बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य बाजार में स्थित आंबेडकर प्रतिमा में खर्च का ब्योरा दिया गया। प्रतिमा का रख रखाव भली प्रकार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दलित समाज में शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में गठित आंबेडकर संघर्ष समिति के लिए हरस्वरूप सिंह व चंद्र प्रकाश सिंह संरक्षक, नकुल कुमार गौतम अध्यक्ष, ललित कुमार, गोविंद सिंह, चंद्रपाल उर्फ गुल्ले, सोनू सिंह उपाध्यक्ष, अशोक कुमार महामंत्री, अमर सिंह, विपिन कुमार व राहुल कुमार मंत्री, रामगोपाल एडवोकेट कोषाध्यक्ष, सत्यवीर सिंह उप कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, तुलाराम, नरेश कुमार, ऋषिपाल, सुम्मेर सिंह संगठन मंत्री, जगराम सिंह, विरेंद्र कुमार और सुभाष सिंह प्रचार मंत्री, अरुण कुमार सलाहकार व पवन कुमार आडिटर चुना गया।
विज्ञापन
रामकिशन बने अध्यक्ष
किरतपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के लिए रामकिशन अध्यक्ष, सुशील कुमार महामंत्री, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष, राजवीर सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, अजय कुमार संगठन मंत्री, मुन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रियासत प्रचार मंत्री, नितिन मीडिया प्रभारी चुना गया।