फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   देश की एकता, अखंडता के लिए अभियान चलाने का निर्णय

देश की एकता, अखंडता के लिए अभियान चलाने का निर्णय

Tue, 02 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
देश की एकता, अखंडता के लिए अभियान चलाने का निर्णय
देश की एकता के लिए अभियान चलाने का निर्णय
विज्ञापन

बिजनौर। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों और नफरत को खत्म करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के दिल्ली अध्यक्ष मोहम्मद परवेज ने कहा कि आज पूरा देश खतरनाक राजनीति से गुजर रहा है। देश और प्रदेश की एकता, अखंडता, समानता विरोधी ताकतों के हाथ में लग गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अस्थायी कमेटी मेंबर मुफ्ती शहजाद अहमद कासमी ने कहा कि देश की एकता को बरकरार रखने के लिए सभी वर्ग के लोगों को मिलकर काम करना होगा। कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया अन्य संगठनों के साथ मिलकर समाज बचाओ देश बचाओ मुहिम चलाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष परवेज आफताब, ताहिर फारूकी एडवोकेट, आमिर, सलीम, शकील अहमद, हाजी इकबाल, मोहम्मद सलीम आदि रहे।

मनोनयन
बिजनौर। गांव नाईपुरा निवासी डॉ. पवन कुमार ने अपने समर्थकों के साथ गरीब क्रांति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने उन्हें चांदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन


कार्रवाई की गुहार
बिजनौर। आवास विकास कॉलोनी निवासी सीमा ने एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसके पति स्व. राजाराम के प्लॉट पर उनकी पहली पत्नी ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीमा ने मामले में कार्रवाई करने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस से अनिश्चितकालीन धरना
बिजनौर। प्रांतीय रक्षक दल कल्याण संघ द्वारा दस अक्तूबर को इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। संगठन महामंत्री गेंदा के अनुसार पीआरडी में अधिकारियों को तो पर्मानेंट किया गया है। लेकिन जवानों को अब तक पर्मानेंट नहीं किया गया। उन्हें मानदेय भी सही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पीआरडी जवानों से धरने में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed