{"_id":"5ba67d40867a553da22cd052","slug":"161537637696-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर छाप मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर छाप मारा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने की छापामारी
नूरपुर। खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर छापामारी कर मिठाई और चटनी के नमूने लिए। छापामारी कार्रवाई के दौरान मिठाई वक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। शनिवार की शाम करीब पांच बजे एसडीएम चांदपुर आलोक यादव के नेतृत्व में मुख्य खाद्य निरीक्षक जेपी सिंह, बाईडी आर्य, जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह टीम के साथ नगर की मशहूर मिठाई की दुकान चंद्रा मिष्ठान भंडार पर पहुंचे और दुकान में रखी मिठाई की जांच की। इस दौरान टीम ने दुकान से बर्फी और समोसे के साथ परोसे जाने वाली चटनी के नमूने लिए। खाद्य विभाग की टीम की छापामारी कार्रवाई से नगर के मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।