{"_id":"5b54d5004f1c1be94b8b6487","slug":"161532286208-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए बनेगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए बनेगी गोशाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए बनेगी गोशाला
बिजनौर। देहात के गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए गोशाला बनाई जाएगी। बूढ़ी, बेसहारा या फिर सरकारी गायों को इनमें रखा जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। देहात में गोशाला के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गोकशी के मामले बहुत कम हुए हैं। गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होने से पशु व्यापारियों ने दूधारू पशुओं को भी खरीदना बेचना बंद कर दिया था। इससे किसानों के आगे समस्या आ गई थी। जो किसान पशुओं की ज्यादा संख्या या अन्य कारण से गोवंश बेचना चाहते थे, उनके पशु नहीं बिके। इससे किसानों ने अपने पशु दूसरे क्षेत्रों में जंगल में ले जाकर छोड़ने शुरू कर दिए थे। ये गोवंश खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने लगे। इस समस्या से बचने के लिए नगरों में पशु आश्रय स्थल बनाने के लिए बजट जारी किया गया। मगर, ज्यादा समस्या देहात में थी। अब शासन देहात में भी गोशाला बनवा रहा है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 20 लाख का बजट भी जारी कर दिया है। देहात में ग्राम समाज की किसी जमीन पर गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें केवल गौवंश को ही रखा जाएगा।
मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह के अनुसार गोशाला बनाने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। जमीन मिलने पर गोशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा।