{"_id":"5af33f454f1c1b65098b8bc5","slug":"161525890885-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निदान न होने पर भाकियू ने 15 मई को रेलवे स्टेशन पर पंचायत कर आंदोलन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निदान न होने पर भाकियू ने 15 मई को रेलवे स्टेशन पर पंचायत कर आंदोलन करने की दी चेतावनी
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न कई समस्याओं का निदान कराने की मांग के लिए स्टेशन मास्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। चेताया कि यदि उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 15 मई को रेलवे स्टेशन पर पंचायत होगी।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील में मासिक बैठक करने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां किसानों ने रेल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। पीने को पानी की ठीक से व्यवस्था नहीं है। क्षेत्रवासियों की मांग के बाद भी रेलव्रे ने पैसेंजर ट्रेन को अभी चालू नहीं किया है। इस ट्रेन के बंद होने से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे है। किसानों ने दुर्गा विहार कॉलोनी के पास स्थित फाटक के गेटमैन पर किसानों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो 15 मई को किसान रेलवे स्टेशन पर समस्याओं का स्थाई निदान कराने की मांग को लेकर पंचायत करेगी। किसानों ने सरकड़ा चकराजमल के एसबीआई के प्रबंधक पर किसानों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रबंधक को हटाने की मांग गई। इससे पहले किसानों ने एसडीएम को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने एसडीएम से क्षेत्र की चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर पेमेंट दिलाने, आवारों पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था करने, वन्य जीवों से होने वाले नुकसान की भरपाई करने, बिजली की समस्या से निजात दिलाने, 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में चेतन सिंह, हरिराज सिंह जाट, सत्यवीर सिंह, मनीष चौहान, कविराज सिंह, दुष्यंत कुमार, अरूण कुमार, रघुवीर सिंह, रामकुमार सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।