{"_id":"5c3a2d32bdec227398363b37","slug":"151547316530-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर में जल्द मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर में जल्द मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात
बिजनौर। युवा खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए जिले में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत चांदपुर क्षेत्र में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए चांदपुर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के लाइन पार मैदान का चयन किया गया है। डीएम और चांदपुर विधायक कमलेश सैनी की अध्यक्षता वाली जिला एक्जीक्यूटिव कमेटी ने इसकी संस्तुति कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। कॉलेज समिति और क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मुहिम रंग लाई है।
वर्तमान में केवल जिला मुख्यालय पर ही नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित है। जिले भर के युवाओं को विभिन्न खेलों में प्रैक्टिस करने या फिर अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बिजनौर आने को मजबूर होना पड़ता है, लेकिन अब चांदपुर क्षेत्र के युवाओं को खेलों में प्रैक्टिस करने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज समिति और क्षेत्रीय लोग लंबे समय से क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता वाली जिला एक्जीक्यूटिव कमेटी ने चांदपुर विधायक कमलेश सैनी की मौजूदगी में खेल अधिकारियों से वार्ता कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। इस दौरान कमेटी सदस्य सीडीओ प्रवीण मिश्र, डीपीआरओ, डीआईओएस राजेश कुमार, भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी चित्रा चौहान, भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ओमप्रकाश कौशल आदि मौजूद रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही बहुउद्देशीय स्टेडियम की सौगात मिलेगी। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
अफसरों के अनुसार बहुउद्देशीय स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर खेलों की व्यवस्था होगी। आउटडोर में क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल खेल और इंडोर में बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, कुश्ती व भारोत्तोलन आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए भी शासन से नियुक्तियां की जाएंगी।