{"_id":"5beb1e3dbdec2269525f9f16","slug":"151542135357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने छापा मारा, नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने छापा मारा, नोटिस किया जारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर के घर पर छापा मारा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। पीसीपीएनडीटी एवं क्वेक्स के नोडल अधिकारी ने नगर के मेट्रो नर्सिंग होम पर छापा मारकर वहां से सीजर में प्रयुक्त सामान बरामद किया। नर्सिंग होम संचालन से संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर नोटिस जारी करते हुए 15 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश दिए।
मंगलवार को नोडल अधिकारी एसके निगम कोतवाली देहात पहुंचे और मेट्रो नर्सिंगहोम पर छापा मारा। अधिकारी के अनुसार हास्पिटल से सीजर में प्रयुक्त सामान बरामद किया। बायोवेस्टेज के सक्षम उपकरण नहीं मिले। वहां पर कोई सक्षम चिकित्सक भी नहीं मिला। नोडल के अनुसार अस्पताल उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत नहीं है।
इस दौरान हास्पिटल में मौजूद डॉ. सोनिका, डॉ. परवेंद्र, डॉ. दीपक आदि चिकित्सकीय कार्यों संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नोडल की ओर से नोटिस जारी किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि 15 नवंबर तक नोडल अधिकारी के कार्यालय में नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो एफआईआर दी जाएगी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के अनुसार ऑपरेशन करने से पूर्व वीएसटी बनाई जाती है। ऑपरेशन कराने वाले दो मरीज मौके पर मिले। उनकी वीएसटी नहीं बनी हुई थी। इस बारे में संचालक कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया।