{"_id":"5be9d05abdec226930330ea9","slug":"151542049882-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 से शुरू हो जाएंगे धामपुर मिल के क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 से शुरू हो जाएंगे धामपुर मिल के क्रय केंद्र
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 से शुरू हो जाएंगे धामपुर मिल के क्रय केंद्र
नहटौर। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के कैंप कार्यालय पर लोक निर्माण विभाग, किसान यूनियन और धामपुर शुगर मिल प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 14 नवंबर को मिल प्रशासन ने गन्ना खरीद केंद्र चालू करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दो दिन पूर्व ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों ने चेताया था कि धामपुर मील प्रशासन ने 14 नवंबर तक जोन के 70 सेंटरों पर तौल शुरू नहीं की तो क्षेत्र का किसान 15 नवंबर को क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के कैंप कार्यालय पर अपना गन्ना डालेगा। इसी के चलते सोमवार को विधायक ओमकुमार ने भाकियू, लोक निर्माण विभाग और धामपुर शुगर मिल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मिल प्रशासन की ओर से सीनियर केन मैनेजर ओपी वर्मा ने 14 नवंबर तक गन्ना सेंटर पर तौल शुरु करने, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन सुनील सागर ने भी जल्दी सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान यूनियन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार, विक्रम सिंह, विपिन कुमार, धर्मवीर सिंह, चरण सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सोवीर सिंह, कुलदीप राठी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, मनोज हिटलर, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।