{"_id":"5bb267ca867a557f601678e5","slug":"151538418634-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यवीर त्यागी को सौंपी गई थी लोकसभा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यवीर त्यागी को सौंपी गई थी लोकसभा प्रमुख
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए लोकसभा चुनाव समिति का गठन कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार अशोक कंसल को लोकसभा प्रभारी, सत्यवीर त्यागी को लोकसभा प्रमुख, शिवांग त्यागी, सत्येंद्र गिरी, संजय त्यागी को सोशल मीडिया प्रभारी, डा. पाराशर, संजय वर्मा, राजवीर सिंह चौहान को मीडिया टीम प्रमुख, राजवीर सिंह चौहान, वीरेंद्र नागर को लीगल विधिक, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, हरजिंदर कौर को केंद्र, राज्य एवं सरकार की योजनाओं की टीम में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार यह निर्णय पोस्टल प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला प्रभारी आशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय शाखा ने अगस्तख् सितंबर माह का भुगतान दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। चेतावनी दी कि यदि 10 अक्तूबर तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 11 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों का कहना था कि अगस्त और सितंबर माह का उनका वेतन अभी नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने, एरियर का अविलंब भुगतान कराने आदि की मांग की। हड़ताल करने वालों में जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर, आईपी सिंह, महिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, कुसुम चौहान, संजीव कुमार, मिथलेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिलीप कुमार, मोहम्मद अहमद, नरेंद्र कुमार, जेपी सिंह, गजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।