फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भूरे खां की मजार तक जल्द बनेगा अंडरपास

भूरे खां की मजार तक जल्द बनेगा अंडरपास

Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भूरे खां की मजार तक जल्द बनेगा अंडरपास
अमरोहा। रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने रेल यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि समिति समय-समय पर रेल यात्रियों की समस्याओं को उठाती रहती है। समिति के प्रयासों से ही रेल मंत्री ने पद्मावत एक्सप्रेस के स्टेशन पर ठहरने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि समीति की मांग पर श्मशान घाट और भूरे खां शहीद की मजार तक जल्द ही अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। भविष्य में भी समिति के सहयोग से रेल यात्रियों को सुविधाएं मिलती रहेंगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इसमें जल्द ही सफलता मिलेगी। अंत में समिति के सदस्यों के साथ सांसद ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने तथा संचालन मनु शर्मा व समर अब्बास ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed