{"_id":"5b5b6f9e4f1c1b27618b73bd","slug":"151532719006-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ का पर्यावरण जागरूकता पर बल
हल्दौर। गांव चांदा नंगली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
शुक्रवार की दोपहर गांव चांदा नंगली में आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह सुनील कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन के ध्वज को शीश नवाकर प्रणाम किया और गुरु दक्षिणा भेंट कीं। कार्यक्रम में लोगों से जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण रोकने, साफ-सफाई रखने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हिंदुत्व की रक्षा के लिए तत्पर रहने आदि की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बाबूराम आर्य व संचालन मौसम कुमार ने किया। कार्यक्रम में संगठन के मंडल सेवा प्रमुख विकास कुमार, खंड कार्यवाहक विशाल कुमार, खंड सह कार्यवाह प्रसन्नजीत, सत्यदेव राणा, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।