{"_id":"5ac7c0a84f1c1bc6618b5e09","slug":"151523040424-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाभित समूह के बच्चों को भी मिला कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाभित समूह के बच्चों को भी मिला कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश का मौका
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शासन के निर्देश पर अलाभित समूह के बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में फ्री शिक्षा दिलाने के लिए आए निर्देश पर जिले के 19 छात्र-छात्राओं का कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश कराया जा रहा है। इसके लिए बीएसए ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को पत्र भेज कर बच्चों का प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने अलाभित समूह के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश कराने के निर्देश जिले के बीएसए को दिए थे। ऐसे परिवारों से बच्चों के प्रवेश के लिए मार्च के महीने में आवेदन पत्र बीएसए कार्यालय द्वारा मांगे गए थे। बीएसए कार्यालय के मुताबिक जिले के 19 छात्र-छात्राओं का प्रवेश कान्वेंट स्कूलों में कराने के निर्देश स्कूलों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। जिसमें डीसेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी में तीन, एक में दो कुल पांच, राज कान्वेंट स्कूल किरतपुर में नर्सरी कक्षा में एक, एमडी पब्लिक स्कूल बिजनौर में नर्सरी में पांच, कक्षा एक में एक कुल छह, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल नहटौर में एक, सौर मॉडल पब्लिक स्कूल नजीबाबाद में नर्सरी में दो, डीडीपीएस में दो, दीप सर्जन पब्लिक स्कूल धामपुर में नर्सरी कक्षा में एक, गीता पब्लिक स्कूल हल्दौर में नर्सरी कक्षा में एक छात्र का प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक अलाभित समूह के जिन बच्चों के प्रवेश कान्वेंट स्कूलों में कराए जा रहे हैं इन बच्चों की फीस भी शासन द्वारा स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी। अलाभित समूह के बच्चों के प्रवेश नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।