{"_id":"59627bce4f1c1bc0288b4655","slug":"151499626446-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी में खिलाड़ियों को चित करेगा मोहम्मद बिलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी में खिलाड़ियों को चित करेगा मोहम्मद बिलाल
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग में इस बार खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
बिजनौर । इस बार प्रो कबड्डी लीग में जिले के तीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। जिले के एक और कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद बिलाल का चयन प्रो कबड्डी लीग में हो गया है। मोहम्मद बिलाल को हरियाणा स्टील ने छह लाख रुपये में खरीदा है।
गांव जलालपुर छोईया निवासी राहुल चौधरी और गांव बागड़पुर निवासी रोहित चौधरी प्रो कबड्डी लीग में धमाल मचा रहे हैं। राहुल चौधरी तेलगू टाइटंस तो रोहित चौधरी पुणेरी पलटन की ओर से खेल रहे हैं। राहुल चौधरी को टीम ने इस साल करीब 65 लाख रुपये में रिजर्व किया है तो रोहित चौधरी को पुणेरी पलटन ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। इस बार जिले के दो और खिलाड़ियों विषभ चौधरी और गांव अज्जूनंगली के मोहम्मद बिलाल को प्रो कबड्डी लीग के कैंप में शामिल किया गया था, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। हरियाणा स्टील टीम में खिलाड़ियों की जगह पूरी न होने पर टीम मालिकों ने मोहम्मद बिलाल को छह लाख रुपये में खरीद लिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल, जिला कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष खड़क सिंह, अरविंद कुमार, कुशलपाल सिंह, कबड्डी कोच पुष्पेंद्र कुमार ने मोहम्मद बिलाल के चयन पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।