{"_id":"595a8fd34f1c1b26518b4791","slug":"151499107283-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के शूटरों का शूटिंग में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के शूटरों का शूटिंग में शानदार प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटरों को सम्मानित किया
बिजनौर। जिला राइफल एसोसिएशन के शूटरों ने प्रदेश स्तरीय और अन्य शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में लौटने पर शूटरों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ शूटर खान जफर सुल्तान के मुताबिक, मुरादाबाद में तीर्थंकर विश्वविद्यालय प्रांगण में हुई 7वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। डीडीपीएस की कक्षा नौ की छात्रा सारा नाजिश ने डबल ट्रैप में गोल्ड, उसके पिता नाजिश विकार ने भी डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल व ट्रैप शूटिंग टीम में ब्रोंज मेडल जीता है। टीम में अक्षय प्रताप सिंह, अफसर हुसैन खां भी शामिल रहे। सीनियर वर्ग में खान जफर सुल्तान ने डबल ट्रैप में ब्रोंज मेडल जीता। राजस्थान के जयपुर में महाराजा कर्ण सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में अंश प्रताप सिंह ने यूथ वर्ग व जूनियर वर्ग में दो ब्रोंज मेडल, सब जूनियर महिला वर्ग में डेढ़ माह के प्रशिक्षण में ही ख्याति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है। शूटरों के लौटने पर संचालन समिति सदस्य कुशलपाल सिंह, कोच आकाश कुमार आदि ने सम्मानित किया।