फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 Military Officers and Veer Naris honored

15 सैन्य अधिकारी और वीर नारियां सम्मानित

Wed, 27 Jul 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 Military Officers and Veer Naris honored
बिजनौर में कारगिल विजय दिवस वार्षिक समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
15 सैन्य अधिकारी और वीर नारियां सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर नूरपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डीएम और एसपी ने 15 सैन्य अधिकारियों, शहीद सैनिकों की वीर नारियों व आश्रितों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि देश के वीरों बलिदान व उनके परिवार का योगदान को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। हम सब को गर्व होना चाहिए कि हम ऐसे देश में निवास करते हैं, जहां राष्ट्रहित व राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। शहीदों के गांव व मोहल्लों में 15 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। वहीं, एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की फूल की अभिलाषा की पंक्तियों से अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही कीर्ति चक्र प्राप्त मेजर सुशील कुमार सिंह, सिपाही मोहम्मद अरशद सहित 15 शहीद सैनिकों की वीर नारियों व आश्रितों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं आर्य, दिव्या त्यागी ने देश भक्ति का गीत व स्कूली बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, 30 एनसीसी सीओ कर्नल आरएस चौहान, डॉ. पंकज त्यागी, डॉ. अवधेश वशिष्ठ, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कैप्टन एके गुप्ता, सेना के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहीद सैनिकों के गांव होंगे मॉडल गांव में विकसित
कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि शहीद सैनिकों के सभी गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम में शहीदों की शौर्य गाथाओं की चर्चा हुई। कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने सैनिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह के नाम पत्र लिखकर जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अशोक की समाधि पर फहराया तिरंगा झंडा
शिवाला कलां। क्षेत्र के फीना में कारगिल युद्ध में शहीद हुए अशोक कुमार की समाधि स्थल पर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार शर्मा व ग्रामीणों ने विजय दिवस पर तिरंगा झंडा फहरा कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रगान गाया। शहीद अशोक कुमार की माता ओमवती व पुत्र नितिन कुमार के साथ मनोज कुमार राजपूत, अशोक कुमार शास्त्री, शमशेर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed