फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वोट करने में गांव वालों ने शहरवासियों को पछाड़ा

वोट करने में गांव वालों ने शहरवासियों को पछाड़ा

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
वोट करने में गांव वालों ने शहरवासियों को पछाड़ा
ग्रामीण इलाकों में जमकर हुआ मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। वोटिंग करने में गांवों के मतदाताओं ने शहर के मतदाताओं को पछाड़ दिया। गांवों के बूथों पर औसतन 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ। कुछ केंद्रों पर तो 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ। वहीं शहर में मतदान प्रतिशत औसतन 55 प्रतिशत रहा। कुछ केंद्रों पर 40 प्रतिशत तक ही मतदान रह गया।
बिजनौर लोकसभा सीट के अंतर्गत गंगा की धारा के बीच में बसे गांव रामसहायवाला में 51.23 प्रतिशत मतदान हुआ। विस्थापित गांव मार्कंडेयपुर में 77.38 प्रतिशत वोटिंग हुई। खादर में गंगा से कटान का दंश झेलने वाले गांव कुंदनपुर में 71.47, टीप में 77.86, खिरनी में 77.86, गोपालपुर में 71.29 प्रतिशत मतदान हुआ। सैफपुर बंगर में 83.67, बहादरपुर जट में 83.14, करीमपुर बमनौली में 89.41, फजलपुर में 81.87, अकबरपुर देवीदासवाला में 87.14 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन

मंडावर कस्बे में मतदान प्रतिशत कम रहा। प्राथमिक विद्यालय मंडावर कक्ष तीन में 49.35, कक्ष चार में 49.40, एमजीआईसी के कक्ष चार में 49.26, प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष तीन में 45.70 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मुस्लिम इलाका है। यहां वोटिंग प्रतिशत औसतन 55 प्रतिशत तक रहा। जाट व एससी बहुल गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग में औसतन 65 प्रतिशत व स्वाहेड़ी खुर्द में 74 प्रतिशत मतदान हुआ। मुस्लिम बाहुल गांव बादशाहपुर तरीकम के दो बूथों पर औसतन 75 प्रतिशत, काजीवाला में औसतन 55, चांदपुर फेरू में 59, अमीपुर बंगा में 67 व सुल्तानपुर टप्पा में 75 प्रतिशत वोटिंग हुई। बंगाली समाज के गांव धर्मनगरी में 80 प्रतिशत वोटिंग हुई। आंवला लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा इसी गांव की हैं। एससी व जाट बहुल गांव कच्छपुरा में 79, नयागांव में 76, खेड़कीपुर हेमराज में 80 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मतदान प्रतिशत कम रहा। बीएसए कार्यालय पर बने बूथों पर 54 प्रतिशत, कांशीराम कॉलोनी में 57 प्रतिशत, शहर से सटे गांव तैमूरपुर के बूथों पर औसतन 45 प्रतिशत मतदान हुआ। सेंट जोसेफ स्कूल तैमूरपुर कक्ष संख्या चार में 39.76 प्रतिशत मतदान हुआ। राजकीय आईटीआई के कक्ष संख्या चार पर 49.93, मोहिबुल्ला इंग्लिश स्कूल बख्शीवाला रोड बिजनौर कक्ष एक में 44.08, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के कक्ष संख्या एक में 41.43, बिजनौर इंटर कॉलेज व आर्य समाज इंटर कॉलेज के छह बूथों पर औसतन 51 प्रतिशत मतदान हुआ। नई बस्ती के बूथों पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरानी तहसील के बूथों पर औसतन 50 प्रतिशत, मुस्लिम बहुल मोहल्ला मिर्दगान में औसतन 55 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज में औसतन 60 प्रतिशत, मुस्लिम बहुल रहीमिया पब्लिक स्कूल के बूथों पर औसतन 48 प्रतिशत मतदान हुआ। रहीमिया पब्लिक स्कूल के कक्ष सात में तो 38.99 प्रतिशत ही मतदान हुआ। पुलिस लाइन के चार बूथों पर 47 प्रतिशत वोटिंग हुई। मुस्लिम बहुल मोहल्ला काजीपाड़ा में औसतन 55 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी के गांव मोल्हड़पुर में 85.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। एससी व मुस्लिम बहुल खारी के कक्ष संख्या दो में 48 प्रतिशत वोटिंग हुई। झालू में हृदयानंद इंटर कॉलेज के बूथों पर औसतन औसतन 58 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय झालू में 48.87 प्रतिशत वोटिंग हुई। गुर्जर बहुल गांव मुकरपुर गुर्जर में 71.67, करीमनगर उर्फ उलेढ़ा के कक्ष नंबर एक पर 65.65, कक्ष दो में 64.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed