फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर हुआ हादसा

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर हुआ हादसा

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर हुआ हादसा
दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही कार डंपर से टकराई
विज्ञापन

नजीबाबाद। दूल्हा-दुल्हन को लेकर अमरोहा से आ रही एक कार बजरी से भरे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। एक वृद्धा सहित दो को गंभीर चोटें आईं।
नजीबाबाद के गांव समीपुर निवासी अविनाश का विवाह 17 जनवरी को अमरोहा निवासी मोनिका से हुआ था। अविनाश के परिजन दूल्हा-दुल्हन को अमरोहा से लेकर सोमवार की देर शाम गांव समीपुर आ रहे थे। गांव से कुछ फासले पर नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बजरी से भरा डंपर कोटद्वार दिशा में जा रहा था। डंपर के अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की कार डंपर से टकरा गई। डंपर चालक घटनास्थल से भाग गया। कार में सवार दूल्हा अविनाश के बड़े भाई सुरेश फौजी उनकी माता सोमी देवी, बहन पुष्पा, संगीता और एक आठ वर्षीय बालिका छोटी घायल हो गए। घायलों को तत्काल निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

घटना में दूल्हे की मां सोमी देवी और बहन संगीता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। संयोग से दूल्हा अविनाश और दुल्हन अमरोहा निवासी मोनिका को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की खबर सुनकर क्षेत्रीय दरोगा महेश मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समयपुर में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed