{"_id":"5bf98fcdbdec224163421cb3","slug":"141543081933-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतीसगढ़ में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत
अफजलगढ़। छत्तीसगढ़ में तैनात बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।इसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया ।
गांव कादराबाद निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनका तहेरा भाई जगदीश(50) पुत्र रतनलाल छत्तीसगढ़ में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर थाने में तैनात सिपाही को जगदीश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सिपाही ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि जगदीश 1989 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 2007 में प्रमोशन होने पर उसे सब इंस्पेक्टर के पद पर उड़ीसा के कोडापूजा में तैनाती मिली। बीते दिनों उसे छत्तीसगढ़ में तैनात किया गया। जगदीश की पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि वह दो माह पहले ही घर आई थी। 10 दिसंबर को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जगदीश को छुट्टी पर घर आना था। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। मृत्यु की सूचना मिलने पर पुत्र प्रियांक व अभय पिता का पार्थिव शरीर लाने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गए। शव पहुंचने पर उनका पैतृक गांव में ही दाह संस्कार किया जाएगा।