{"_id":"5bec16f6bdec221e2f5b69d8","slug":"141542199030-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है देश व प्रदेश की सरकार:अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है देश व प्रदेश की सरकार:अजित सिंह
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान विरोधी है देश व प्रदेश की सरकार : अजित सिंह
- कहा, प्रदेश के किसानों का नौ हजार करोड़ का हो भुगतान
- भाईचारा कायम करने को हल्दौर में रालोद ने किया जनसंवाद
फोटो -1 ,2 ,3 ,4
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर/हल्दौर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा है कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गन्ने की बकाया 9000 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ है। अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपया राफेल खरीद में दिया गया। देश में भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है। बेरोजगार परेशान हैं। नीरव मोदी देश का पैसा लेकर फरार हो गए। उन्होंने हाय-हाय मोदी, बाय -बाय मोदी का नारा देकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
हल्दौर के राकेश फॉर्म जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का किसान परेशान है और सरकार किसान विरोधी है। गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया पर अभी तक किसानों का पिछले वर्ष का बकाया 9000 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ। इस पर ब्याज लगाए तो किसानों का 12000 करोड़ रुपया बैठता है। जबकि प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ राफेल के नाम पर दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से छोटे उद्योगों और व्यापारियों की कमर टूट गई है। कहा कि मोदी ने अच्छे दिनों का नारा देकर सत्ता पर कब्जा किया। लेकिन लोगों के अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा कायम करने की जरूरत है। भाजपा को हराए बिना काम नहीं चलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि किसान गन्ना न बोए तो योगी जी बताए किसान क्या करें। किसानों की समस्या का समाधान सरकार नहीं कर रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में 200 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। जीएसटी से छोटा व्यापारी परेशान है। किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टर जब्त करने की बात की जा रही है। उन्होंने बेरोजगारों को बिना ब्याज के 25-25 लाख रुपये का ऋण दिलाने की वकालत की, ताकि वे कोई रोजगार कर सकें।
विज्ञापन
आए दिन बिजली और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का सीधा असर चुनाव पर पड़ा था। आपसी भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि हुक्के के द्वारा भाईचारा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठ कर भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा को हटाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। ईद और दीपावली देश की जनता मिल कर मनाए। जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता अली अदनान और संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया।
जनसंवाद में गरजे रालोद नेता
बिजनौर। हल्दौर के जनसंवाद कार्यक्रम में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात करते हैं। वह किसानों व युवाओं के मन की बात नहीं करते। रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जब तक किसान खेत के साथ ही लखनऊ और दिल्ली की गद्दी पर नजर नहीं रखेगा। तब तक खुशहाली नहीं आएगी। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को तड़िपार का नेता बताया। इस दौरान रालोद पश्चिम उप्र के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. अनिल सिंह, पूर्व सांसद मुंशी राम पाल, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, मुनिदेव शर्मा, प्रवीण देशवाल, चौधरी चरण सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक एस के वर्मा, एम पी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूनम चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, मनोज चौधरी, कामेंद्र सिंह, बलजीत शास्त्री, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, डॉ. राजकुमार सांगवान, चौधरी हरपाल सिंह, विनय सिंह, आदित्यवीर, ज्ञानेंद्र चिकारा, सुरेंद्र निंदना, सरदार बलबीर सिंह, यादराम सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।