फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना अधिकारी की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

गन्ना अधिकारी की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2018 01:18 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
गन्ना अधिकारी की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
अमरोहा। किसानों ने गन्ना अधिकारी की मनमानी के विरोध में नाराजगी जताई। कहा कि एक सपा के नेता के इशारे पर महकमा गन्ना क्रय केंद्र को बदलने में जुटा है। इसके चलते गन्ना किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। गन्ना आयुक्त को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा जताया।
विज्ञापन

धनोरी अहिर के किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें।
गन्ना अधिकारी की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। ग्राम पंचायत अध्यक्ष मिस्कीन जहां की अगुवाई में किसानों ने सपा नेता से साठगांठ का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि प्रमुख सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास का आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। धनौरी अहिर के गन्ना क्रय केंद्र को डाइडेरा में ट्रांसफर कर दिए हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

किसानों नेे कहा कि सपा नेता अपने प्रभाव के बल पर गन्ना क्रय केंद्र बदलवा आया है। इस काम में विभागीय जिम्मेदार भी संलिप्त हैं। किसानों का दावा है कि गन्ना क्रय बदलने का आदेश स्पष्ट है। गांववालों का कहना है कि धनौरी अहिर का गन्ना क्रय अविलंब बहाल किया जाए। वर्ना विभाग की कारस्तानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन में जाहिद, बुद्धन, सोबराती, ताहिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed