फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
गजरौला। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट अमरोहा की एक बैठक बुधवार दोपहर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर गजरौला में हुई, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष सत्यबाला चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी संगठन पिछले लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। दिल्ली में दो बड़ी रैली हुईं तो सांसद, विधायकों के घेराव सहित पोस्टकार्ड भारत सरकार को भेजे गए। केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में पचास फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान माया चौहान, आशा, सुध, सीमा सैनी, बबीता, सुधा, शारदा, मुनेश, माया वर्मा, राजेश्वरी, रेनू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed