{"_id":"5a380f334f1c1bb34a8b71f0","slug":"141513623347-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और रेल यातायात प्रभावित, स्कूली बच्चों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और रेल यातायात प्रभावित, स्कूली बच्चों के होश उड़े
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । रविवार देर रात कोहरे की चादर जमीन पर उतर आई। जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। फ्लाईओवर पर पथप्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर तक खासी ठिठुरन महसूस की गई।
सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर कई जगह भारी वाहन मार्ग की साइड में इंडिकेटर जलाकर खड़े देखे गए। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटने पर हाईवे पर भारी वाहनों का यातायात सुचारु हुआ। उधर, कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन खासा प्रभावित रहा। सोमवार सुबह कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रहीं थी। ट्रेनों के विलंब से चलने का कारण विभिन्न क्षेत्रों में रेल ट्रेक की मरम्मत का काम होना और कई जगहों पर घना कोहरा छाना बताया गया। ट्रेनों को रेलवे क्रॉसिंग से गुजारते समय संकेतक के तौर पर रेल ट्रेक पर पटाखे छोड़े गए। ताकि ट्रेन चालक को रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन पास होने का अनुमान हो जाए। उधर, सोमवार सुबह जब स्कूल खुले, तो घर से स्कूल के लिए निकले तो घना कोहरा देखकर नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के रौंगटे खड़े हो गए। बच्चों को मार्ग पर खड़े होकर रिक्शाओं की प्रतीक्षा करनी पड़ी। उधर, क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर्स पर पथप्रकाश की व्यवस्था न होने से यातायात संचालन में खासी दिक्कते हुईं। फ्लाईओवर्स पर आवागमन रुक-रुककर और धीमी गति से संभव हो सका। क्षेत्रीय नागरिकों पंकज बंटी, विजेंद्र, कुलदीप सिंह, मो.इस्लाम आदि ने फ्लाईओवर्स पर पथप्रकाश की व्यवस्था करने और बच्चों के हित में स्कूलों में शीत अवकाश घोषित करने की मांग की।