{"_id":"597f813d4f1c1b222f8b4578","slug":"141501528381-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने कब से मरीजों की जान से खेल रहा था स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने कब से मरीजों की जान से खेल रहा था स्वास्थ्य विभाग
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भाजपा के रक्त परीक्षण अभियान में रक्त परीक्षण की किट खराब निकलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इन किटों के आधार पर ही अब तक न जाने कितने लोग परीक्षण के बाद रक्तदान किया होगा। इस किट की रिपोर्ट के आधार पर ही जरूरतमंदों को रक्त चढ़ाकर उनकी जान से खिलवाड़ हुआ होगा। गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से मरीज की जान भी जा सकती है। पता नहीं स्वास्थ्य विभाग कब से लोगों की जान के साथ यह खेल खेल रहा है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर भाजपा की ओर से जिलेभर में रक्त परीक्षण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपाइयों के ब्लड ग्रुप चेक किए गए तो खुलासा हुआ कि किट उनके ब्लड ग्रुप गलत बता रही थी। विभाग द्वारा यही किट काफी समय से इस्तेमाल की जा रही थी। इन खराब किटों से ही रक्तदाताओं के ब्लड की जांच की जा रही थी। किट खराब होने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वे केवल अपनी औपचारिकताएं पूरी करते रहे। मरीजों के परिजन जिस भी ग्रुप का ब्लड मांगने आते, उसे उस ग्रुप का ब्लड देने व उसके बदले में रक्तदान कराने की औपचारिकता पूरी कर ली जाती। सैकड़ों लोगों के लिए जानलेवा साबित होने वाली इस गलती के लिए मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए कंपनी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
किट उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सांसद
सांसद भारतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। यह लोगों की जिंदगियों से जुड़ा मामला है। वह इसकी पूरी जांच कराएंगे, किट उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह फोन से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करा रहे है। इसके बाद लेट व स्वयं मिलकर भी मामले से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को भेजा जा रहा पत्र:डीएम
डीएम जगतराज ने बताया कि वह रक्त परीक्षण किट देने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को पत्र लिखवा रहे है। मामला लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।