{"_id":"64e4f8b220778f76890ec381","slug":"14000-micro-entrepreneurs-will-be-benefited-from-the-entrepreneur-accident-scheme-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-9533-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - उद्यमी दुर्घटना योजना का व्यापारी कर रहे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - उद्यमी दुर्घटना योजना का व्यापारी कर रहे स्वागत
Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
- उद्योग विभाग में पंजीकृत करीब 14 हजार सूक्ष्म उद्यमी होंगे लाभान्वित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय सूक्ष्म उद्यमियों को पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवच देने का उद्यमियों ने स्वागत किया। इस योजना से जनपद के उद्योग विभाग में पंजीकृत करीब 14964 सूक्ष्म उद्यमी लाभान्वित होंगे।
अफसरों के अनुसार जीएसटी से बाहर और जिला उद्योग में पंजीकृत दस करोड़ का टर्नओवर तक करने वाले दुकानदार, फ्रूड कॉर्नर व्यापारी, दुकानदार, काष्टकला, छोटे उद्यमी आदि लाभ उठा पाएंगे। व्यापारियों का कहना है सरकार के ऐसे कदम से जनपद में सूक्ष्म उद्यमियों की संख्या बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा निवेश होगा। सूक्ष्म उद्योगों से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में काफी रोजगार प्राप्त होता है।
जिले के उद्यमियों की क्या है राय...
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूक्ष्म उद्यमियों को पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवच देने वाला निर्णय बहुत अच्छा है। इससे सूक्ष्म उद्यमियों को शक्ति मिलेगी और प्रदेश में कारोबार बढ़ेगा। सीएम के इस कदम से प्रदेश में निवेश करने वालों का ग्राफ बढ़ेगा - रश्मि राजपूत, उद्यमी बिजनौर
विज्ञापन
-- --
इस अच्छी पहल के लिए मुख्यमंत्री का सूक्ष्म उद्यमियों की ओर से बधाई है। प्रदेश सरकार इसी तरह उद्यमियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रोत्साहित करेगी, तो प्रदेश में उद्यमियों की संख्या बढ़ेगी। विकास की ओर तेजी बढ़ाते उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से उद्यमी उद्योग लगाने को इंवेस्ट करेंगे - सौरभ माथुर, उद्यमी बिजनौर