{"_id":"66522c920b12e184300e352e","slug":"14-to-16-hours-cut-in-half-the-city-tripping-increases-the-problem-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-124230-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आधे शहर में 14 से 16 घंटे कटौती, ट्रिपिंग ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आधे शहर में 14 से 16 घंटे कटौती, ट्रिपिंग ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
- आवास-विकास बिजलीघर के ट्रांसफार्मर का केबल हुआ खराब
- जनपद में अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता बिलबिलाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भीषण गर्मी से बिजली लोड बढ़ रहा है। बिजली लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर धधक रहे हैं। शुक्रवार रात 11 बजे आवास-विकास बिजलीघर के ट्रांसफार्मर की इनकमिंग का केबल खराब हो गया। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। शनिवार में दिन के दो बजे तक कटौती का सिलसिला रहा। 14 घंटे से छह घंटे बिजली कटौती रही।
जिला मुख्यालय पर आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। मांग और खपत में अंतर होने से बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। शुक्रवार रात उमस भरी गर्मी रही। रात 11 बजे आवास विकास बिजलीघर में तकनीकी कमी से आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना पर एसडीओ प्रदीप कुमार, जेई, कर्मचारियों के साथ बिजली पहुंचे। करीब ढ़ाई बजे आपूर्ति सुचारू की, लेकिन फिर अंधाधुंध ट्रिपिंग हुई। सुबह फिर करीब साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे से कटौती हुई। फिर बिजली आपूर्ति के दौरान लोड अधिक होने से बिजली आपूर्ति में ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
ठप हो गए इनवर्टर बैटरी, उपभोक्ता रहे परेशान
उमस भरी भीषण गर्मी व बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल रहा। बिजली कटौती के चलते लोगों के इनवर्टर बैटरी ठप हो गए। लोगों ने छतों पर घूम कर रात गुजारी। कई लोगों ने बच्चों के लिए गाड़ी की ऐसी चलाकर समय गुजारा गया।
199 तक ही आ रही वोल्टेज
उपभोक्ता शीलकुंज निवासी रुचि चौधरी, संजीव कुमार, एडवोकेट विनोद तोमर ने बताया कि रात में और दिन में कटौती से गर्मी में बुराहाल रहा। आपूर्ति के दौरान 440 वोल्टेज की बिजली लाइन में घर तक 199 वोल्टेज पार नहीं हो पाए। रात और दिन में आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग ने पूरा सताया।
तकनीकी कमी दूर कराकर सुचारु की आपूर्ति
बिजलीघर के ट्रांसफार्मर केबल में कमी से समस्या रही। रात में सही कराकर दो बजे आपूर्ति सुचारू की, बाकी समस्या अगले दिन सही कराई। आबादी में रखे ट्रांसफार्मरों की लगातार निगरानी हो रही है। थोड़ी कमी तुरंत सही कराई जा रही है। - प्रदीप कुमार, एसडीओ प्रथम