फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला दिवस पर बेहतर प्रसारण देने पर नजीबाबाद केंद्र की अधिकारी सम्मानित

महिला दिवस पर बेहतर प्रसारण देने पर नजीबाबाद केंद्र की अधिकारी सम्मानित

Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर बेहतर प्रसारण देने पर नजीबाबाद केंद्र की अधिकारी सम्मानित
आकाशवाणी की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। लायनेस क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट प्रसारण सेवाओं के लिए आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख सहित तीन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन का आकाशवाणी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया था। इसके लिए समर्पित आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की तीन महिला अधिकारियों को लायनेस क्लब ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लायनेस क्लब की चार्टर अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, अध्यक्ष शैफाली गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी और कार्यक्रम अधिशासी अंजलि कुमारी को सम्मानित किया। नीलम अग्रवाल ने तीनों प्रसारण अधिकारियों द्वारा उच्च गुणवत्ता के प्रसारण के साथ केंद्र द्वारा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत के जिला प्रशासन के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता के दर्जनों लाइव प्रसारण से समाज को जागरूक करने लिए केंद्र को बधाई दी। कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा ने कहा कि वे स्वयं और स्टाफ प्रसार भारती की नीतियों के अनुरूप बेहतर गुणवत्ता के प्रसारण देने को तत्पर हैं। इस दौरान अनुराधा माथुर, मोना कर्णवाल, गीता रानी, ममता, नीति, मोहिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed