फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन धरना, दोपहर बाद समाप्त

भाकियू कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन धरना, दोपहर बाद समाप्त

Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन धरना, दोपहर बाद समाप्त
जिलाध्यक्ष के निर्देश के बाद धरना समाप्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दूसरे दिन बुंदकी रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले रखा। किसानों की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। भारतीय किसान यूनियन ने डॉ. धर्मवीर चौहान, समरपाल सिंह, विनोद परमार, वीरेंद्र चौधरी, अनिल चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दूसरे दिन भी बुंदकी रेलवे स्टेशन धरना जारी रखा। चांदपुर और बिजनौर चीनी मिलों द्वारा पिछले साल का गन्ना भुगतान न किए जाने को लेकर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। भाकियू ने चीनी मिल और प्रशासन की घेराबंदी के लिए जगह-जगह धरना प्रदर्शन करने रणनीति के चलते भाकियू कार्यकर्ता बुंदकी रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले रखा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के निर्देश के बाद ही किसान आंदोलन के अगले कदम का खुलासा करेंगे। किसानों के रेलवे स्टेशन पर जमे रहने से नगीना देहात रायपुर सादात के थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर के निर्देशन में सिविल पुलिस और जीआरपी पुलिस सतर्क रही। दोपहर बाद भाकियू के जिलाध्यक्ष के आदेश के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। देशराज सिंह, वीर सिंह, धारा सिंह, पदम सिंह, राजपाल, बुद्ध सिंह, चौधरी वीर सिंह, मुकेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार, नरदेव सिंह, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed