फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता

Sun, 13 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन

स्योहारा। बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।

रविवार को घास मंडी में आयोजित बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर गौहर इकबाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीशचंद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। गौहर इकबाल ने कहा कि गठबंधन कर बहन मायावती ने देशहित में सब कुछ भुला दिया है। इसलिए सभी को उनके साथ मिलकर चलना है। राष्ट्र को बचाने के लिए गठबंधन की जीत होना बहुत जरूरी है। गिरीशचंद्र ने कहा कि देश को केंद्र व प्रदेश सरकार से बड़ा नुकसान हुआ है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम गठबंधन करेगा। इस दौरान चौधरी राशीद हुसैन पीटर ने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता, नगर अध्यक्ष शमशाद सैफी एडवोकेट के संचालन में डॉ. मोनू, जावेद अख्तर, बब्बू रहमान, दीपक कुमार, शकील अहमद, खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed