फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्रद्धा से मनाया गुरु नानक का प्रकाशोत्सव

श्रद्धा से मनाया गुरु नानक का प्रकाशोत्सव

Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया गुरु नानक का प्रकाशोत्सव
श्रद्धा से मनाया गुरुनानक का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। सुबह के समय गुरुघर के सेवक सरदार सुरेंद्र सिंह, बीबी सुरेंद्र कौर, सरदार सतवीर सिंह मनी के परिवार की ओर से लगाए श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई। वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, बेबे नानकी दल जत्था और सिख पंथ प्रसिद्ध प्रचारक भाई गुरुबाज सिंह गुलशन, हजूरी रागी जत्थे के भाई पवन सिंह ने शब्द गुरुवाणी का कीर्तन किया।
शुक्रवार को कार्यक्रम में पहुंचे डीएम अटल कुमार राय ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई दी। कहा श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता, भाईचारे का कार्य करते हुए जात-पात, ऊंच नीच का भेद समाप्त करने का प्रयास किया। सेवा कार्य करने का जो हमें संदेश दिया है, उसकी मिसाल कहीं देखने को नहीं मिलती। डीएम ने सिख धर्म के दसों गुरुओं और साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करते हुए कहा कि सिख इतिहास बलिदानी व गौरवशाली इतिहास है। सबसे आगे बढ़कर सेवा करने वाला समाज है। गुरु घर की सेवा करने के लिए गुरुघर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह को बीबी सुरेंद्र कौर और सतवीर सिंह के परिवार की ओर से डीएम अटल कुमार राय, प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सचिव गुरचरण सिंह चावला, सरदार सतवीर सिंह मनी, सरदार सुरेंद्र सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लंगर सेवा के लिए सरदार प्रीतम सिंह चावला, सरदार बलजीत सिंह गांधी, सरदार देवेंद्र सिंह मोंगा, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना को सम्मानित किया गया। एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य को गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुघर के सेवक सरदार गुरुचरण सिंह मोहन, सरदार सतपाल सिंह चावला, सभासद सरदार जसप्रीत सिंह रॉकी, सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार मंजीत सिंह हुड्डा, सरदार हरपाल सिंह चावला, तिलक राज जुनेजा, बाबू वेद प्रकाश जुनेजा, सरदार कुलदीप सिंह मोंगा, सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार जसविंदर सिंह शानू, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी, दिनेश चंद नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed