{"_id":"5ba67d4d867a55013f17d342","slug":"131537637709-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में टीना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में टीना प्रथम
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में टीना प्रथम
चांदपुर। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में स्वच्छता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में टीना रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. केसी आर्य ने किया। प्रतियोगिता में रासेयो के स्वयंसेवकों ने सुंदर पोस्टर बनाए। जिसमें टीना रानी प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय और राफिया अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में निशा राजपूत, शिप्रा मित्तल, डॉ. मनीषा मित्तल, प्रियंक कुमार, विनीत कुमार रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह कटारिया और डॉ. रेशमा सैलानी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में प्रबंधक अतुल कुमार चौहान ने समस्त स्वयंसेवकों की सराहना की।
हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता
चांदपुर। सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में कक्षा दो से पंचम तक के छात्र छात्राओं में हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा द्वितीय में जितिन राजपूत प्रथम, अभि चौहान द्वितीय, मनी सिंह तृतीय रहे। तृतीय में यशवर्धन राजपूत ने प्रथम, धीरज पाल ने द्वितीय, कार्तिक बंसल ने तृतीय, चतुर्थ में आदित्य कुमार ने तृतीय, पंचम में सताक्षी शर्मा प्रथम, राघव जिंदल द्वितीय, इशिका बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, पुष्पराज सिंह रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पुस्तक पठन, शुद्ध अक्षरों की बनावट तथा शुद्ध लिखना एवं कम से कम अशुद्धियां करना है।