{"_id":"5b86f1b442c79246424d71b9","slug":"131535570356-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तीन दिवसीय विरोध आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तीन दिवसीय विरोध आंदोलन शुरू
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। संग्रह अमीन संघ, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सफाई मजदूर संघ और उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तीन दिवसीय विरोध आंदोलन शुरू कर दिया।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संग्रह अमीनों और राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तहसील परिसर में तीन दिवसीय धरना आंदोलन शुरू किया। अमीन संघ के अशोक शर्मा, वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अमीनों ने सफाई कर्मियों के साथ आंदोलन में भाग लिया। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद प्रजापति, संरक्षक सुुशील कुमार, कोषाध्यक्ष धनीराम, रूपेश कुमार, बाबूराम, सतीश कुमार, अरविंद, कपिल देव ने पुरानी पेंशन बंद करने का पुरजोर विरोध किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष हरिओम, मंत्री नौरतू घाघट, सुमेर, राकेश, संदीप केशले, उपदेेश ने पुरानी पेंशन बंद करने को सरकारी कर्मचारियों के साथ धोखा बताया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और मंत्री मो. साजिद के संचालन में बैठक की। शिक्षकों ने केंद्र सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बंद करने को सरकारी कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय विरोध आंदोलन के दौरान 31 अगस्त 2018 तक शिक्षक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। बैठक में राकेश कुमार, सुधीर राणा, सुखदेव, अमित राजपूत, मुकेश देवरानी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।